देश की खबरें | भाजपा ने महिलाओं के विरूद्ध बढ़ते अपराध, पेपर लीक, तुष्टिकरण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राजस्थान में कांग्रेस शासन में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, पेपर लीक और तुष्टीकरण को लेकर सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधा।

जयपुर, 20 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राजस्थान में कांग्रेस शासन में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, पेपर लीक और तुष्टीकरण को लेकर सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि हिंदुओं के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करने वाली कांग्रेस को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने का समय आ गया है।

पात्रा ने नागौर जिले के लाडनूं में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि आरोपियों की कार के पीछे कांग्रेस प्रत्याशी का स्टीकर लगा हुआ था।

पात्रा ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "कांग्रेस को लोकतांत्रिक ढंग से जवाब देने का समय आ गया है जो हिंदुओं के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है। राज्य में कांग्रेस शासन में महिलाओं के खिलाफ अपराध, पेपर लीक और तुष्टिकरण बढ़ गया है।"

राज्य में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

पात्रा ने कहा कि जिन कांग्रेस नेताओं ने न्यायालय में हलफनामा देकर राम को काल्पनिक बताया, वे चुनाव के समय यज्ञ और गायत्री मंत्र का जाप कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now