एजेंसी न्यूज

BJP ने शराब तस्करी को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- इससे पार्टी का चरित्र उजागर होता है

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर शराब तस्करी में पकड़े जाने को लेकर विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी का चरित्र उजागर होता है.

BJP ने शराब तस्करी को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- इससे पार्टी का चरित्र उजागर होता है
बीजेपी की राह नहीं आसान ( फोटो क्रेडिट commons/wikimedia

भारतीय जनता पार्टी ने (BJP) कांग्रेस (Congress) की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर शराब तस्करी में पकड़े जाने को लेकर विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी का चरित्र उजागर होता है. वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संगठन के राहत कार्यो को ‘बदनाम’ करने का प्रयास एक साजिश के तहत किया जा रहा है.

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि जहां भाजपा के लाखों कार्यकर्ता देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाने में व्यस्त हैं, वहीं कांग्रेस के पदाधिकारी राष्ट्रीय राजधनी में महंगी शराब की तस्करी कर रहे हैं. पात्रा ने ट्वीट किया, ‘‘ यह कांग्रेस का चरित्र है. राहुल जी क्या रणनीति है.’’

यह भी पढ़ें: कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शराब एक अवरोध है : दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी रोहित चहल ने ट्वीट किया कि जिस वाहन को भोजन वितरित करने की अनुमति दी गई थी, उसका इस्तेमाल कथित तौर पर शराब की बिक्री के लिये किया जा रहा है . चहल का कहना है कि कांग्रेस की युवा शाखा के दो पदाधिकारी पकड़े गए. कांग्रेस के बी वी श्रीनिवास ने इन आरोपों पर कहा, ‘‘हमारा अपराध यह है कि हम लाखों लोगों को भोजन और दवा पहुंचा रहे हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).