देश की खबरें | कोलकाता में डेंगू नियंत्रण की मांग को लेकर भाजपा ने निकाला जुलूस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों और समर्थकों ने बृहस्पतिवार को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) से शहर में डेंगू के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग करते हुए दावा किया कि स्थिति बेहद खतरनाक है।

कोलकाता, तीन नवंबर भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों और समर्थकों ने बृहस्पतिवार को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) से शहर में डेंगू के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग करते हुए दावा किया कि स्थिति बेहद खतरनाक है।

यहां केएमसी मुख्यालय में कोलकाता के महापौर फिरहाद हाकिम को मांगों का एक ज्ञापन सौंपने की मांग करते हुए, भाजपा ने मध्य कोलकाता में मुरलीधर सेन स्ट्रीट पर पार्टी के राज्य मुख्यालय से एक जुलूस निकाला, लेकिन सेंट्रल एवेन्यू पर रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक दिया ।

पुलिस ने यातायात की मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मध्य और उत्तरी कोलकाता को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों को हटा दिया।

रैली का नेतृत्व करने वाले नेताओं में शामिल भाजपा पार्षद सुजल घोष ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘डेंगू की स्थिति को नियंत्रित करने के लिये केएमसी कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही है, जो खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है ।’’

उन्होंने कहा कि जब तक इस बीमारी के नियंत्रण के उपाय ठीक से नहीं किए जाते, पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा ।

रैली में शामिल अन्य नेताओं ने भी इसी तरह के विचार प्रकट किये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू