देश की खबरें | भाजपा ने महाराष्ट्र की छवि खराब करने के लिए बिहार के पूर्व डीजीपी का लिया सहारा: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने महाराष्ट्र को बदनाम करने के लिए बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय का इस्तेमाल किया और अब इसके लिए पांडेय को पुरस्कार दिया जा रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 23 सितंबर कांग्रेस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने महाराष्ट्र को बदनाम करने के लिए बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय का इस्तेमाल किया और अब इसके लिए पांडेय को पुरस्कार दिया जा रहा है।

हालांकि पांडेय ने ‘राजनीतिक महत्वकांक्षाओं’ के चलते सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कार्रवाई या बयान देने की अटकलों को खारिज किया है।

यह भी पढ़े | Bihar Deputy CM Sushil Modi Statement on COVID-19: बिहार के सीएम सुशील मोदी बोले-वायु प्रदूषण से बढ़ जाता है कोविड-19 संक्रमण का खतरा.

महाराष्ट्र भाजपा ने भी कांग्रेस के आरोपों को “निराधार” बताया।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने यहां कहा, “बिहार के डीजीपी को (महाराष्ट्र को) बदनाम करने के लिए इस्तेमाल किया गया और अब उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है। उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से सब पता चल गया है।”

यह भी पढ़े | Mumbai Rains: भारी बारिश के चलते पानी-पानी हुई मुंबई, कई जगहों पर जलभराव के कारण बढ़ी लोगों की दिक्कतें (Watch Pics & Videos).

सावंत ने कहा कि एक सरकारी अधिकारी को इस्तीफा देने से तीन महीने पहले नोटिस देना होता है लेकिन पांडेय का इस्तीफा तत्काल मंजूर कर लिया गया।

उन्होंने कहा, “उन्हें पुरस्कृत किए जाने की उम्मीद है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा को सुशांत सिंह राजपूत से कोई हमदर्दी नहीं है और वह उनकी मौत से बिहार चुनाव में राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।

आरोपों का जवाब देते हुए महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि देश भर में बिगड़ती राज्य की छवि के लिए महाराष्ट्र सरकार और उसकी पुलिस जिम्मेदार है।

उपाध्ये ने कहा, “सरकार ने अपनी पुलिस के जरिये एक महिला को निशाना बनाया और महाराष्ट्र की समावेशी छवि को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस और सचिन सावंत जैसे उसके नेता निराधार आरोप लगाने के लिए जाने जाते हैं। मैं इन्हें गंभीरता से नहीं लेता।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\