देश की खबरें | भाजपा ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में 340 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए, सर्वाधिक उप्र में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस साल संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान में 340 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि कांग्रेस ने इन राज्यों में 194 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।
नयी दिल्ली, 22 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस साल संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान में 340 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि कांग्रेस ने इन राज्यों में 194 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।
निर्वाचन आयोग को इन दोनों दलों द्वारा किए गए खर्च संबंधी सौंपे गए। ब्योरे में यह जानकारी सामने आई है। आयोग ने इन जानकारियों को सार्वजनिक किया है।
भाजपा की ओर से दिए गए ब्योरे के मुताबिक उसने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब विधानसभा चुनावों में प्रचार अभियान पर 340 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।
इसके मुताबिक, भाजपा ने अपने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 221 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि मणिपुर में 23 करोड़, उत्तराखंड में 43.67 करोड़, पंजाब में 36 करोड़ से अधिक और गोवा में 19 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये।
कांग्रेस द्वारा दिए गए ब्योरे के मुताबिक, उसने इन पांच राज्यों में प्रचार अभियान पर 194 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।
भाजपा और कांग्रेस को राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त है।
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं का चुनाव लड़ने वाले दलों के लिए एक निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्वाचन आयोग को चुनाव प्रचार अभियान में हुए खर्च का ब्योरा देना अनिवार्य है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)