देश की खबरें | इंडिया गेट के निकट ट्रैक्टर जलाने की घटना पर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडिया गेट पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रैक्टर में कथित तौर पर आग लगाने की घटना पर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सोमवार को कहा कि उसने प्रचार पाने और किसानों को ‘‘गुमराह’’ करने के लिए जो ‘‘नाटक’’ किया उससे देश ‘‘शर्मिंदा’’ हुआ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 सितंबर इंडिया गेट पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रैक्टर में कथित तौर पर आग लगाने की घटना पर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सोमवार को कहा कि उसने प्रचार पाने और किसानों को ‘‘गुमराह’’ करने के लिए जो ‘‘नाटक’’ किया उससे देश ‘‘शर्मिंदा’’ हुआ है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जिस तरह से प्रदर्शन हुआ, ट्रैक्टर को ट्रक के जरिए पहले यहां लाया गया और फिर उसे आग लगाई गई, यह निंदनीय है।

यह भी पढ़े | Bank Holiday October 2020: अक्टूबर में इस दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें हॉलिडे लिस्ट.

उन्होंने घटना के बारे में संवादाताओं से कहा, ‘‘आज कांग्रेस ने देश को शर्मिंदा किया। पहले ट्रैक्टर को ट्रक में लादकर इंडिया गेट पर लाया गया और फिर इसमें आग लगाई गई, कांग्रेस के इस नाटक की हम निंदा करते हैं। पार्टी किसानों के नाम पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है और उसके चेहरे से नकाब हट गया है। उसने ये नाटक प्रचार के लिए किया।’’

पुलिस ने बताया कि करीब 15-20 लोगों ने सोमवार की सुबह इंडिया गेट पर एक ट्रैक्टर में आग लगा दी थी। ये लोग पंजाब युवा कांग्रेस के बताए जा रहे हैं और इन्हें हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े | Unlock 5.0: जल्द हो सकती है अनलॉक 5.0 की घोषणा, मिल सकती हैं ये छूट, सिनेमा हॉल-टूरिज्म पर सबकी नजर.

संसद में पिछले सप्ताह पारित हुए कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों और विपक्षी दलों द्वारा देशभर में जारी प्रदर्शन के बीच यह घटना हुई है।

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘कांग्रेस किसानों से अलग तरह की बात करके उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के घोषणा-पत्र में वही करने का वादा किया गया था जो मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र के संशोधित विधेयकों के जरिए किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\