देश की खबरें | भाजपा ने ‘हिंदुत्व’ को दरकिनार किया: कर्नाटक में चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रमोद मुतालिक का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के चुनावी मैदान में उतरने की योजना बना रहे ‘श्री राम सेना’ संगठन के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने कहा है कि भाजपा ने अपने ‘हिंदुत्व’ एजेंडे को दरकिनार कर दिया है।

मंगलुरु (कर्नाटक), 18 दिसंबर कर्नाटक के चुनावी मैदान में उतरने की योजना बना रहे ‘श्री राम सेना’ संगठन के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने कहा है कि भाजपा ने अपने ‘हिंदुत्व’ एजेंडे को दरकिनार कर दिया है।

उडुपी में शनिवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुतालिक ने कहा कि वह राज्य विधानसभा में हिंदुओं की आवाज का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं और इस महीने के अंत तक अपनी उम्मीदवारी एवं निर्वाचन क्षेत्र की घोषणा करेंगे।

मुतालिक ने कहा कि उन्होंने लगभग आठ विधानसभा क्षेत्रों में सर्वेक्षण किया है और वह जल्द ही फैसला करेंगे कि वह किस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उडुपी जिले में करकला, जिसका प्रतिनिधित्व राज्य के ऊर्जा मंत्री वी. सुनील कुमार कर रहे हैं, उनके संभावित निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है।

दक्षिणपंथी संगठन के प्रमुख ने आरोप लगाया कि उनके और संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने के पीछे सुनील कुमार का हाथ हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कांग्रेस की तर्ज पर ही काम करती प्रतीत होती है जिसने हमेशा हिंदू कार्यकर्ताओं को नीचा दिखाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि वह करकला के अलावा श्रृंगेरी, बेलगावी दक्षिण, धारवाड़ और तेरदल, जामखंडी (बगलकोट) सीटों पर भी चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं।

मुतालिक ने आरोप लगाया कि सैकड़ों हिंदू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ‘उपद्रवी’ बताकर जेल में डाल दिया है। उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा सरकार हिंदू कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपना रुख नहीं बदलती है तो वह हिंदुओं का समर्थन खो देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड