एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा शासित नगर निकाय अव्यवस्था के शिकार, आप एकमात्र विकल्प :केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी नगर निगम उपचुनावों से पहले बुधवार को कहा कि शहर में भाजपा शासित नगर निकायों में अव्यवस्था का आलम है और आम आदमी पार्टी (आप) ही एकमात्र विकल्प है।

देश की खबरें | भाजपा शासित नगर निकाय अव्यवस्था के शिकार, आप एकमात्र विकल्प :केजरीवाल

नयी दिल्ली, 24 फरवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी नगर निगम उपचुनावों से पहले बुधवार को कहा कि शहर में भाजपा शासित नगर निकायों में अव्यवस्था का आलम है और आम आदमी पार्टी (आप) ही एकमात्र विकल्प है।

उत्तर दिल्ली नगर निगम के तहत आने वाले शालीमार बाग में एक रोड शो को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप सरकार ने मुफ्त चौबीसों घंटे बिजली दी है। अच्छे स्कूल और अस्पताल दिये हैं।

शालीमार बाग उन पांच वार्डों में शामिल है, जहां 28 फरवरी को उपचुनाव होंगे।

उन्होंने दावा किया, ‘‘दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) भाजपा के तहत अव्यवस्था के शिकार हो गये हैं।’’

उन्होंने लोगों से आप उम्मीदवार के लिए वोट देने की अपील करते हुए यह कहा। यह सीट भाजपा के पार्षद की मृत्यु हो जाने के बाद रिक्त हुई है।

शहर के तीन नगर निगमों के लिए उप चुनाव 28 फरवरी को होने हैं। इसके परिणाम की घोषणा तीन मार्च को की जाएगी।

आप के अलावा, भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार भी उपचुनाव लड़ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2021 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).