एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा शासित नगर निगम ने 15 वर्षों में कूड़े के तीन पहाड़ बनाए : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि 15 वर्षों तक नगर निगम पर शासन करने वाली भाजपा ने कचरे के तीन पहाड़ बनाने और राजधानी को कूड़े से भरने के अलावा कुछ नहीं किया।

देश की खबरें | भाजपा शासित नगर निगम ने 15 वर्षों में कूड़े के तीन पहाड़ बनाए : केजरीवाल

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि 15 वर्षों तक नगर निगम पर शासन करने वाली भाजपा ने कचरे के तीन पहाड़ बनाने और राजधानी को कूड़े से भरने के अलावा कुछ नहीं किया।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि बृहस्पतिवार को वह गाजीपुर लैंडफिल (कचरे का ढेर) स्थल का दौरा करेंगे। उन्होंने लोगों से उनका साथ देने का आग्रह किया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, "भाजपा के एक नेता से मैंने पूछा - 15 साल में नगर निगम में आपने क्या काम किया? शर्माते हुए उसने दो काम बताये - 1. कूड़े के तीन बड़े-बड़े पहाड़ बनाए। 2. पूरी दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर दिया। कल सुबह इनका गाजीपुर वाला कूड़े का पहाड़ देखने जाऊंगा। आप भी आइएगा।"

इससे पहले दिन में केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि राजधानी के लोग आगामी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में भाजपा को खारिज कर देंगे और आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय राजधानी को साफ करने का मौका देंगे।

उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वह नगर निगमों में अपने 15 साल के शासन के दौरान किए गए एक अच्छे काम को दिखाए।

इस साल के अंत में अथवा अगले वर्ष के शुरू में एमसीडी चुनाव होने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों का एकीकरण कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2022 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).