देश की खबरें | भाजपा ने फिर दोहराया - बिहार में नीतीश कुमार हैं राजग के नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को फिर स्पष्ट किया कि बिहार में नीतीश कुमार ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता है और गठबंधन उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है । पार्टी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनके स्टार प्रचारकों के नाम आदि का राजग गठबंधन के दलों के अलावा अगर कोई दूसरा दल इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 7 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को फिर स्पष्ट किया कि बिहार में नीतीश कुमार ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता है और गठबंधन उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है । पार्टी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनके स्टार प्रचारकों के नाम आदि का राजग गठबंधन के दलों के अलावा अगर कोई दूसरा दल इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी ।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा के 40 स्टार प्रचारक हैं । इनके नाम आदि का इस्तेमाल राजग गठबंधन के अलावा अगर किसी ने किया, तो हम प्राथमिकी दर्ज करायेंगे । ’’

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: कुलभूषण जाधव को फांसी देकर गिलगिट का चुनाव जीतना चाहते हैं इमरान और आर्मी चीफ बाजवा!.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में राजग के नेता हैं और गठबंधन को चुनाव में बड़ा बहुमत हासिल होगा ।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विपक्षी महागठबंधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, वीआईपी पार्टी और हम जैसी पार्टियां एक-एक कर अलग हो रही हैं जबकि राजग के साथ लोग जुड़ रहे हैं ।

यह भी पढ़े | मुंबईः 1 महीने जेल में बिताने के बाद भायखला जेल से रिहा हुईं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें खुशी है कि मुकेश सहनी जो न केवल निषाद समाज की 10 उपजातियों के नेता हैं, बल्कि बिहार की 40% आबादी के अतिपिछड़ा समाज के नेता भी हैं, हमारे साथ आये हैं। बिहार के चार प्रमुख दल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ हैं।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार में फिर से राजग की सरकार बनेगी और बिहार के विकास को एक नई ऊंचाई तक ले जाने के संकल्प को पूरा करेंगे।

राजद पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने तो वर्षो तक पंचायत के चुनाव ही नहीं कराए और कांग्रेस को पिछड़ों से कभी मतलब ही नहीं रहा।

कुछ नेताओं के पार्टी से बगावत करने के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी