देश की खबरें | भाजपा को वित्त वर्ष 2022-23 में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से 256.25 करोड़ रुपये मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्च 2023 में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से कुल 256.25 करोड़ रुपये मिले, जबकि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 90 करोड़ रुपये और युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) को 16 करोड़ रुपये मिले।

नयी दिल्ली, 20 नवंबर मार्च 2023 में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से कुल 256.25 करोड़ रुपये मिले, जबकि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 90 करोड़ रुपये और युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) को 16 करोड़ रुपये मिले।

निर्वाचन आयोग (ईसी) के समक्ष दाखिल जानकारी के अनुसार, ट्रस्ट ने वर्ष के दौरान राजनीतिक दलों को कुल 363.15 करोड़ रुपये का दान दिया।

ट्रस्ट द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि जहां भाजपा को पिछले वर्ष के दौरान किए गए दान का 70.56 प्रतिशत प्राप्त हुआ, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) को दो वर्षों में 45-45 लाख रुपये की दो किस्त में कुल 90 लाख रुपये मिले।

ट्रस्ट से भाजपा को 17 किस्त में योगदान मिला। ट्रस्ट ने बीआरएस को तीन योगदान दिए, जो कुल 90 करोड़ रुपये थे। एक किस्त में सबसे अधिक 75 करोड़ रुपये का योगदान के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली पार्टी को दिया गया, जबकि 10 करोड़ रुपये का दूसरा और 5 करोड़ रुपये का एक और योगदान तेलंगाना में सत्तारूढ़ पार्टी को दिया गया।

आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ दल वाईएसआरसीपी को चार किस्त में 16 करोड़ रुपये का योगदान मिला, जिसमें एक बार में अधिकतम 12 करोड़ रुपये था।

एक अन्य ट्रस्ट-परिबर्तन इलेक्टोरल ट्रस्ट ने भाजपा को 75 लाख रुपये का योगदान दिया है। राजनीतिक दलों को चंदा देने वाले चुनावी ट्रस्ट को नियमों के मुताबिक वर्ष के दौरान निर्वाचन आयोग के समक्ष खुलासा करना होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर