देश की खबरें | भाजपा के बागी विधायक यतनाल छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बागी विधायक और येदियुरप्पा के कटु आलोचक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को दो कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

बेंगलुरु, 26 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बागी विधायक और येदियुरप्पा के कटु आलोचक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को दो कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा व उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र के कटु आलोचक यतनाल पार्टी पर ‘वंशवाद की राजनीति’ के आरोप लगाते रहे हैं।

विजयेंद्र भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रमुख हैं।

यतनाल ने भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति (सीडीसी) के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें वंशवाद की राजनीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने के कारण निष्कासित किया गया है।

विजयपुरा से विधायक यतनाल पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और विजयेंद्र के खिलाफ ‘वंशवादी राजनीति’ और ‘भ्रष्टाचार’ को लेकर काफी मुखर रहे हैं।

विजयेंद्र ने यतनाल के निष्कासन को ‘दुर्भाग्यपूर्ण ’ करार दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\