एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा अध्यक्ष नड्डा 16 जुलाई को जयपुर में सभा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 16 जुलाई को जयपुर में एक सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | भाजपा अध्यक्ष नड्डा 16 जुलाई को जयपुर में सभा करेंगे

जयपुर, 13 जुलाई भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 16 जुलाई को जयपुर में एक सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि राज्य की कांग्रेस सरकार की 'जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा द्वारा प्रदेशव्यापी ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ आंदोलन चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 16 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जयपुर के चंदन वाटिका में सभा के माध्यम से करेंगे।'

उन्होंने कहा कि सभा के बाद सभी संभागों और जिलों में इस आंदोलन को शुरू किया जाएगा।

जोशी ने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ यह आंदोलन जयपुर से शुरू होकर संभाग और प्रत्येक विधानसभा स्तर तक किया जाएगा जिसकी अलग से एक वेबसाइट भी बनाई जाएगी जिस पर आंदोलन से जुड़ी तमाम जानकारियां मिलेंगी। यह आंदोलन राज्य भर में एक अगस्त तक चलेगा।

आंदोलन की रूपरेखा के लिए राज्य स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).