देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में भाजपा अध्यक्ष नड्डा परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण को हरी झंडी दिखाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को जशपुर से पार्टी की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। भाजपा नेताओं ने यह जानकारी दी।

रायपुर, 15 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को जशपुर से पार्टी की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। भाजपा नेताओं ने यह जानकारी दी।

भाजपा प्रवक्ता और परिवर्तन यात्रा के मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि नड्डा आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर रांची के बिरसा मुंडा विमानतल से रवाना होंगे और पूर्वाह्न 11 बजे जशपुर के पुलिस मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। वह दोपहर 12 बजे जशपुर के बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे तथा दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर रंजीता स्टेडियम मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे।

ठोकने ने बताया कि नड्डा परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद दोपहर बाद दो बजकर 20 मिनट पर रांची के लिए रवाना होंगे।

भाजपा ने इस महीने की 12 तारीख को आदिवासी बहुल दंतेवाड़ा जिले से ‘परिवर्तन यात्रा’ के पहले चरण की शुरुआत की थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले थे, लेकिन कुछ अज्ञात कारणों से आखिरी समय में उनकी यात्रा रद्द कर दी गई। शाह की अनुपस्थिति में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने दंतेवाड़ा शहर के प्रसिद्ध दंतेश्वरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी।

भाजपा नेताओं ने बताया कि जन जागरूकता बढ़ाने और राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए दो परिवर्तन यात्राएं निकाली जा रही है। पार्टी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जनता को अवगत कराएगी।

उन्होंने बताया कि पहली यात्रा 16 दिनों में बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभागों में 1,728 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जबकि दूसरी यात्रा 13 दिनों में बिलासपुर और सरगुजा संभागों में 1,261 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। दोनों यात्राओं में कुल 84 सार्वजनिक सभाएं, 85 स्वागत सभाएं और सात रोड शो होंगे। यात्रा 87 विधानसभा क्षेत्रों (कुल 90 में से) में 2,989 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बिलासपुर में समाप्त होंगी।

भाजपा नेताओं ने बताया कि समापन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के शामिल होने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि बीजापुर, सुकमा और अंतागढ़ निर्वाचन क्षेत्रों (सभी माओवाद प्रभावित) को यात्रा कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन जब यात्रा आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरेगी तो इन निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित लोग यात्रा में शामिल होंगे।

भाजपा नेताओं ने बताया कि केंद्र और छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता यात्राओं में भाग लेंगे।

15 वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा कांग्रेस से हार गई थी। कांग्रेस ने 68 सीटों पर तथा भाजपा को 15 सीटों पर जीत मिली थी।

भाजपा ने पिछले महीने 21 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

निर्वाचन आयोग ने अब तक इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू