देश की खबरें | भाजपा ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को 10 सिर वाले रावण के रूप में चित्रित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) पर तीखा हमला करते हुए सोशल मीडिया पर तीन लघु वीडियो पोस्ट किये जिसमें 26 दलों वाले गठबंधन को 10 सिर वाले राक्षस राज रावण के रूप में चित्रित किया गया है।
नयी दिल्ली, 19 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) पर तीखा हमला करते हुए सोशल मीडिया पर तीन लघु वीडियो पोस्ट किये जिसमें 26 दलों वाले गठबंधन को 10 सिर वाले राक्षस राज रावण के रूप में चित्रित किया गया है।
ट्विटर पर पोस्ट किये गये इन वीडियो में भाजपा ने यह दर्शाने की कोशिश की कि कई गठबंधन साझेदारों की सरकार में घटक दलों के बीच मतभेदों के कारण दूरदर्शिता और निर्णायक कार्रवाई करने की क्षमता नहीं हो सकती है।
इसमें कहा गया है, ‘‘जहां तक दूरदर्शिता का संबंध है, किसी व्यक्ति को बाज की तरह केवल दो आंखों की जरूरत होती है, 20 की नहीं...यदि आपके साथ पांच सालों तक ऐसा होता है तो देश की दृष्टि धूमिल हो जाएगी।’’ इनमें से एक वीडियो में दर्शाया गया है कि 10 सिर वाला एक व्यक्ति दृश्य को देखने के लिए अपनी दूरबीन का इस्तेमाल करना चाहता है।
वीडियो का अंत इस सुझाव के साथ हुआ है कि-‘‘रावण का दहन किया जाता है, चयन नहीं।’’
भाजपा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘नाम बदलने से, मंशा नहीं बदलती।’’ पार्टी ने वीडियो के जरिये सवाल किया, ‘‘नाम बदला पर क्या काम बदलेगा?’’
एक मोबाइल दुकानदार 10 सिर वाले व्यक्ति से कहता है, ‘‘देश के 130 करोड़ लोग आपका ‘महाठगबंधन’ देखकर भ्रमित हैं। नीति क्या है? मंशा क्या है? और नेता कौन है?’’ इसके जवाब में हर सिर खुद के नेता होने का दावा करता है।
वीडियो में यह भी बताने की कोशिश की गई है कि यदि लोग 2024 के चुनाव में एकजुट विपक्ष को वोट देंगे तो देश की प्रगति रुक जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)