देश की खबरें | आदिवासियों के प्राकृतिक संसाधन छीन रही भाजपा, पार्टी के नेता अहंकारी और भ्रष्ट हैं: मान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर उन प्राकृतिक संसाधनों को छीनने का आरोप लगाया जिन पर आदिवासी निर्भर हैं।
डेडियापाड़ा (गुजरात), 24 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर उन प्राकृतिक संसाधनों को छीनने का आरोप लगाया जिन पर आदिवासी निर्भर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता "अहंकार से भरे हुए हैं और आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।"
मान ने कहा कि उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीति शिक्षा, अस्पताल, बिजली और पानी की आपूर्ति जैसे मुद्दों पर केंद्रित है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल झूठे वादे करने और नफरत और हिंसा की बातें करने में रुचि रखती है।
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता ने गुजरात के आदिवासियों से राज्य सरकार के विभागों के कार्यालयों का 'घेराबंदी' करने और उनके अधिकारों का हनन करने वाले अधिकारियों का विरोध करने का आह्वान किया।
वह गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा कस्बे में जेल में बंद ‘आप’ विधायक चैतर वसावा के समर्थन में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी रैली को संबोधित किया। वसावा डेडियापाड़ा से विधायक हैं।
मान ने लगभग तीन दशकों से गुजरात में शासन कर रही भाजपा पर उन प्राकृतिक संसाधनों को छीनने का आरोप लगाया जिन पर आदिवासी निर्भर हैं।
‘आप’ नेता ने आरोप लगाया, "वे (भाजपा नेता) अहंकार से भरे हुए हैं और आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। आदिवासी देश के जल, जंगल और जमीन के असली मालिक हैं। लेकिन, वह (भाजपा सरकार) तीनों को बेच रही है। वह पूरे देश को बेच रहे हैं।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

