देश की खबरें | भाजपा के पदाधिकारी ने शतरंज ओलंपियाड के होर्डिंग पर लगाई मोदी की तस्वीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने 28 जुलाई से शुरू होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए तमिलनाडु सरकार के प्रचार अभियान के तहत यहां लगाए गए होर्डिंग पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगा दीं।

चेन्नई, 27 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने 28 जुलाई से शुरू होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए तमिलनाडु सरकार के प्रचार अभियान के तहत यहां लगाए गए होर्डिंग पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगा दीं।

भाजपा के तमिलनाडु खेल एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमर प्रसाद रेड्डी ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर होर्डिंग पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें लगा दीं।

उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें पदाधिकारी ने द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) शासन पर शतरंज प्रतियोगिता के होर्डिंग में मोदी की तस्वीर शामिल ना करने का आरोप लगाया और इसे ‘‘एक बहुत बड़ी गलती’’ करार दिया।

रेड्डी ने कहा कि ओलंपियाड राज्य स्तर की नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है।

उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘ यह द्रमुक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। यह एक सरकार प्रायोजित कार्यक्रम है। इस पर प्रधानमंत्री की तस्वीर होनी ही चाहिए थी।’’

उन्होंने अन्य पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और भाजपा के खेल एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ के सदस्यों से भी उनकी ही तरह तमिलनाडु में लगे सभी होर्डिंग पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें लगाने की अपील की।

मामल्लापुरम में 28 जुलाई से 44वां शतरंज ओलंपियाड शुरू होने जा रहा है। राज्य सरकार ने इसके आयोजन के लिए 92.13 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान