देश की खबरें | भाजपा ने शोरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नरसिम्हा नाइक को अपना उम्मीदवार बनाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मंत्री नरसिम्हा नाइक को शोरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। शोरापुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव सात मई को होगा।
बेंगलुरु, 26 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मंत्री नरसिम्हा नाइक को शोरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। शोरापुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव सात मई को होगा।
नरसिम्हा नाइक को राजू गौड़ा के नाम से भी जाना जाता है।
पिछले महीने कांग्रेस विधायक राजा वेंकटप्पा नाइक की मृत्यु के कारण यह सीट खाली हो गई थी और उनके बेटे राजा वेणुगोपाल नाइक को उपचुनाव के लिए कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है।
राज्य में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में नरसिम्हा नाइक को राजा वेंकटप्पा नाइक ने हरा दिया था।
शोरापुर विधानसभा सीट (सुरक्षित) पर 2004 से 2023 तक दिवंगत राजा वेंकटप्पा नाइक और नरसिम्हा नाइक के बीच पांच बार चुनावी लड़ाई देखी गई है। इसमें वेंकटप्पा नाइक (2013, 2023) ने दो बार जबकि नरसिम्हा नाइक (2004, 2008, 2018) ने तीन बार जीत हासिल की है।
इस उपचुनाव में नरसिम्हा नाइक का मुकाबला उनके दिवंगत राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के बेटे से होगा। कभी राजा वेंकटप्पा नाइक के करीबी विश्वासपात्र रहे नरसिम्हा नाइक ने 21 साल की उम्र में कोडेकल से जिला पंचायत चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।
बाद में, उन्होंने राजा वेंकटप्पा नाइक से नाता तोड़ लिया और 2004 में अपने राजनीतिक गुरु के खिलाफ कन्नड़ नाडु पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और 25 साल की उम्र में जीत हासिल की।
बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और उसकी सरकार में लघु उद्योग मंत्री के रूप में काम किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

