देश की खबरें | एचएएल पर टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने साधा राहुल पर निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) पर ‘हमला’ करने के लिए सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी के शेयर की कीमतें पांच गुना बढ़ गई हैं और इसने अपने वैश्विक दायरे को बढ़ाया है।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) पर ‘हमला’ करने के लिए सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी के शेयर की कीमतें पांच गुना बढ़ गई हैं और इसने अपने वैश्विक दायरे को बढ़ाया है।

बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा सांसद ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राहुल गांधी एचएएल और केंद्र पर हमला कर रहे हैं जबकि वास्तविकता यह है कि एचएएल के शेयर की कीमतें पिछले पांच वर्षों में लगभग पांच गुना बढ़ गई हैं और इसके 80,000 करोड़ से अधिक के ऑर्डर बुक हैं।’’

भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सूर्या ने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने मलेशिया में नए कार्यालय के साथ विश्व स्तर पर विस्तार किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अर्जेंटीना अपने सशस्त्र बलों के लिए एचएएल के हेलीकॉप्टर चाहता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एचएएल के शानदार विकास के बारे में कुछ लोगों को कोई जानकारी नहीं है।’’

गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नीत केंद्र सरकार पर सरकारी एयरोस्पेस कंपनी एचएएल को कमजोर करने और भारत की सामरिक क्षमता को नष्ट करने का आरोप लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\