देश की खबरें | भाजपा सांसद ने 'राष्ट्रीय नायक' ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की कब्र का जीर्णोद्धार कराने की पेशकश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली 1947-48 के पहले भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की कब्र का जीर्णोद्धार कराने की पेशकश की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर भाजपा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली 1947-48 के पहले भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की कब्र का जीर्णोद्धार कराने की पेशकश की।

राज्यसभा के सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता इस्लाम ने एक बयान में कहा कि वे ‘‘निजी तौर’’ पर इस ‘‘महान देशभक्त’’ राष्ट्रीय नायक की कब्र का जीर्णोद्धार कराएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि मेरी पार्टी देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों का हमेशा सम्मान करती है, इसलिए भाजपा का एक सांसद होने के नाते मैं उस सिद्धांत का अनुसरण करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जो यह मामला मेरे ध्यान में लाए।’’

ज्ञात हो कि पिछले दिनों ब्रिगेडियार उस्मान की कब्र क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली थी। यह कब्र जिस कब्रिस्तान में है, वह दक्षिणी दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया के अधिकार क्षेत्र में आता है।

कब्र की हालत पर सेना ने भी पिछले दिनों निराशा व्यक्त की थी और कहा था कि यदि जामिया मिलिया विश्वविद्यालय प्रशासन इसकी देखभाल नहीं कर सकता तो सेना इसे करने में पूरी तरह सक्षम है।

हालांकि जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि वह कब्रिस्तान की चारदिवारी और साफ-सफाई के लिए जिम्मेदार है और कब्रों की देखभाल संबंधित परिवार के सदस्यों द्वारा की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान