देश की खबरें | वडोदरा सीट से भाजपा की सांसद ने निजी कारणों का हवाला देकर उम्मीदवार वापस लेने का ऐलान किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक बार फिर गुजरात की वडोदरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का टिकट पाने वाली पार्टी की सांसद रंजन भट्ट ने शनिवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की।
अहमदाबाद, 23 मार्च आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक बार फिर गुजरात की वडोदरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का टिकट पाने वाली पार्टी की सांसद रंजन भट्ट ने शनिवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की।
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं रंजनबेन धनंजय भट्ट निजी कारणों के चलते लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छुक नहीं हूं।”
वडोदरा लोकसभा सीट से उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने के भाजपा के फैसले की आलोचना करते हुए शहर के कई स्थानों पर बैनर लगने के कुछ दिन बाद उन्होंने यह फैसला किया है।
भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं ने भट्ट को उम्मीदवार बनाए जाने पर नाखुशी प्रकट की थी।
वडोदरा से तीसरी बार उम्मीदवार के रूप में भट्ट के नाम की घोषणा के बाद भाजपा की राष्ट्रीय महिला शाखा की उपाध्यक्ष ज्योतिबेन पंड्या ने पार्टी और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सीट छोड़ने के बाद 2014 में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव भी जीता था और उन्हें आगामी चुनाव के लिए भी भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2024 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

