देश की खबरें | कर्नाटक से भाजपा सांसद श्रीनिवास प्रसाद कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनावी राजनीति से लेंगे संन्यास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के चामराजनगर सीट का लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे भाजपा सांसद श्रीनिवास प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि वह यह कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनावी राजनीति से संन्यास ले लेंगे। वह 75 वर्ष के हो गए हैं।

मैसुरु, छह अगस्त कर्नाटक के चामराजनगर सीट का लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे भाजपा सांसद श्रीनिवास प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि वह यह कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनावी राजनीति से संन्यास ले लेंगे। वह 75 वर्ष के हो गए हैं।

श्रीनिवास प्रसाद दलित नेता हैं। वह छह बार के सांसद और दो बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं और केंद्र एवं राज्य में मंत्री रह चुके हैं।

श्रीनिवास प्रसाद ने कहा,‘‘ मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि अब भी मेरा तीन साल (लोकसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल) बचा है और उसके बाद यह पर्याप्त है। मैंने 14 चुनावों का सामना किया है और अब मैं संन्यास लूंगा।’’

उन्होंने यहां सवांददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘ मैंने अपने 12वें चुनाव (वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के बाद) के बाद संन्यास लेने का फैसला किया था, अगर मैं दो और साल राजस्व मंत्री रहा होता, तो तब ही संन्यास ले चुका होता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने लगभग 50 साल के राजनीतिक कार्य से संतुष्ट हूं।’’ उन्होंने अपने राजनीतिक सफर पर आने वाली किताब के बारे में भी बात की।

उल्लेखनीय है कि प्रसाद सिद्धरमैया नीत कांग्रेस सरकार में राजस्व मंत्री थे, लेकिन मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद उन्होंने पार्टी और नानजंगुड विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। वह वर्ष 2016 में भाजपा में शामिल हुए लेकिन वर्ष 2017 में हुए उपचुनाव में हार गए। वर्ष वर्ष 2019 में भाजपा के टिकट पर चामराजनगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़े और विजयी हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड