देश की खबरें | मणि मंजरी राय की मौत के प्रकरण में भाजपा सांसद ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

बलिया (उप्र), 12 जुलाई भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

मस्त ने रविवार को बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शनिवार पत्र लिखकर कहा है कि मणि मंजरी तेज तर्रार अधिकारी थीं।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट के समर्थन में 30 कांग्रेसी और कुल निर्दलीय विधायक, रिपोर्ट.

उन्होंने अपने पत्र में मृतका के पिता की मांग का हवाला भी दिया है। पिता जय ठाकुर राय ने आत्महत्या के पीछे बड़े षड्यंत्र का आरोप लगाया है।

उन्होंने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े | मुंबई में आज COVID-19 के 1,263 नए मामले सामने आए, 44 की मौत : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उल्लेखनीय है कि अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय के भाई विजया नन्द राय ने भी मांग की है कि उनकी बहन की मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच हो।

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बनाये गये आरोपी रसूखदार लोग हैं, ऐसे में उन्हें शक है कि आरोपियों द्वारा जिला प्रशासन पर अपने प्रभाव का उपयोग कर जांच को प्रभावित किया जा सकता है।

मृतका के भाई के इस मांग पर दिव्यांग जन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने कहा है कि आरोप गम्भीर हैं।

उन्होंने कहा कि वह मृतका के परिजनों से बातचीत करेंगे तथा परिजनों की भावनाओं के अनुसार जांच कराने के लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों को संतुष्ट करना उनकी प्राथमिकता होगी।

राजभर ने कहा कि अधिशासी अधिकारी राय से जुड़े हर मसले की जानकारी उन्हें व सरकार को है। इस मामले से जुड़े हर बिंदु की जांच होगी। इस मामले में जिम्मेदार जो कोई भी हो, बख्शा नहीं जायेगा। मंत्री राजभर बलिया के प्रभारी मंत्री हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि कोई कितना भी रसूखदार हो, लेकिन अगर इस मामले में दोषी है तो उसे सजा जरूर होनी चाहिए।

प्रियंका ने अपने पत्र में कहा, ''एक युवा पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय को हमने खो दिया। खबरों के अनुसार मणि मंजरी राय ने अपने विभाग और पूरी व्यवस्था की कार्यशैली पर कुछ गंभीर प्रश्न उठाये थे।''

प्रियंका ने कहा कि इस मामले की पारदर्शी और मजबूती से जांच मणि मंजरी के परिवार और ईमानदारी से काम करने वाले सभी अधिकारियों को न्याय दिलाने के लिए अति आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में तैनात पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी का शव पंखे के हुक से लटका मिला था। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास दो लाइन का सूइसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें लिखा था कि उन्हें रणनीति के तहत फंसाकर आत्महत्या को मजबूर किया गया।

लिया में मनियर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर 2018 में आई मणि मंजरी राय के पिता जय ठाकुर राय ने बेटी की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि उसकी हत्या करके पंखे से शव लटका दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\