ताजा खबरें | भाजपा सांसद ने शिवाजी के "पुनर्जन्म" और प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की, विपक्ष ने विरोध जताया
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद ने छत्रपति शिवाजी महाराज के "पुनर्जन्म" और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सोमवार को लोकसभा में एक टिप्पणी की, जिसे लेकर विपक्षी सदस्यों ने विरोध दर्ज कराया और फिर आसन की तरफ से निर्देश दिया गया कि सांसद की बातों को जांच करके उसे सदन की कार्यवाही से हटाने का कदम उठाया जाए।
नयी दिल्ली, 17 मार्च भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद ने छत्रपति शिवाजी महाराज के "पुनर्जन्म" और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सोमवार को लोकसभा में एक टिप्पणी की, जिसे लेकर विपक्षी सदस्यों ने विरोध दर्ज कराया और फिर आसन की तरफ से निर्देश दिया गया कि सांसद की बातों को जांच करके उसे सदन की कार्यवाही से हटाने का कदम उठाया जाए।
सदन में रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान की मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित ने यह टिप्पणी की।
ओडिशा के बारगढ़ से लोकसभा सदस्य ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की और अपने क्षेत्र के एक संत के कथन का उल्लेख करते हुए शिवाजी महाराज के "पुनर्जन्म" को लेकर के एक टिप्पणी की और इसमें प्रधानमंत्री मोदी का भी उल्लेख किया।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी इस देश को विकसित बनाएंगे।
उनकी टिप्पणी को लेकर विपक्ष के कई सदस्यों ने विरोध दर्ज कराया।
इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आसन से आग्रह किया कि यदि इस टिप्पणी से किसी की भावना आहत हुई हो तो इसे सदन की कार्यवाही से हटाने के बारे में विचार किया जाए।
पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने निर्देश दिया कि प्रदीप पुरोहित की बातों की जांच करके उसे सदन की कार्यवाही से हटाने प्रक्रिया की जाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)