ताजा खबरें | भाजपा सांसद ने दिल्ली सरकार पर लगाया राजधानी में प्रदूषण की समस्या की अनदेखी का आरोप
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में भाजपा के सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली में प्रदूषण एवं यमुना नदी की गंदगी की समस्या की अनदेखी के लिए आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार का प्रयास केवल जुबानी कार्यों तक ही सीमित है और कोई ठोस कार्य नहीं किया जा रहा है।
नयी दिल्ली, चार अप्रैल लोकसभा में भाजपा के सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली में प्रदूषण एवं यमुना नदी की गंदगी की समस्या की अनदेखी के लिए आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार का प्रयास केवल जुबानी कार्यों तक ही सीमित है और कोई ठोस कार्य नहीं किया जा रहा है।
प्रवेश साहिब सिंह ने निचले सदन में प्रश्नकाल के दौरान दिल्ली में प्रदूषण की समस्या पर सवाल पूछा था।
विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों ने भाजपा सदस्य को लम्बा सवाल पूछने की अनुमति देने का विरोध किया।
सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी तथा उनकी ही पार्टी के गौरव गोगोई ने इसका विरोध करते हुए कहा कि आसन ने भाजपा सदस्य को पूरक प्रश्न पूछने के लिये अधिक समय दिया है।
इस पर वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने पूछा कि चौधरी क्यों विरोध कर रहे हैं जबकि भाजपा सदस्य केवल दिल्ली सरकार के कामकाज के बारे में बात कर रहे हैं।
इस दौरान आसन पर मौजूद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की।
प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिये उठाये गए केंद्र सरकार के कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कारण दिल्ली में बच्चों के फेफड़ों पर गंभीर असर पड़ रहा है तथा दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और वन विभाग आदि दिल्ली सरकार के पास हैं।
भाजपा सांसद ने कहा कि ठंड आने पर जब दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता है तब राज्य सरकार इसका दोष पंजाब में पराली जलाये जाने पर डाल देती है।
भाजपा सदस्य ने दिल्ली में यमुना नदी में प्रदूषण के विषय को नजरंदाज करने का भी दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया।
दीपक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)