देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों ने उपराज्यपाल के अभिभाषण में व्यवधान डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन बुधवार को फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कर-मुक्त किये जाने की मांग को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण में व्यवधान डाला।

नयी दिल्ली, 23 मार्च दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन बुधवार को फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कर-मुक्त किये जाने की मांग को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण में व्यवधान डाला।

बैजल ने जैसे ही अपना अभिभाषण शुरू किया, भाजपा विधायकों ने अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी।

विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने भाजपा विधायकों से नारेबाजी बंद करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में ऐसा पहली बार हो रहा है कि उपराज्यपाल के अभिभाषण में विधायकों द्वारा व्यवधान पहुंचाया जा रहा है।

गोयल ने बाद में सदन में कहा, ‘‘उपराज्यपाल के अभिभाषण को बाधित करने के लिए भाजपा विधायकों ने शोर-शराबा करके अशोभनीय व्यवहार किया है।’’ उन्होंने विधायकों को भविष्य में इस तरह के व्यवहार को न दोहराने की हिदायत दी।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और भाजपा विधायकों को इस फिल्म पर केंद्रीय जीएसटी में छूट को लेकर केंद्र सरकार का दरवाजा खटखटाने को कहा।

सिसोदिया ने सदन में कहा, ‘‘यदि आप फिल्म को टैक्स-फ्री करवाना चाहते हैं, तो आप एसजीएसटी के लिए क्यों लड़ रहे हैं। केंद्र के पास जायें और सीजीएसटी समाप्त करायें।’’

बाद में भाजपा विधायकों के शांत होने के उपरांत उपराज्यपाल ने अपना अभिभाषण शुरू किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी