देश की खबरें | भाजपा विधायकों ने कानून-व्यवस्था को लेकर झारखंड विधानसभा में किया हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने सोमवार को विधानसभा में राज्य में ‘‘बिगड़ती’’ कानून-व्यवस्था को लेकर हंगामा किया।

रांची, 10 मार्च झारखंड में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने सोमवार को विधानसभा में राज्य में ‘‘बिगड़ती’’ कानून-व्यवस्था को लेकर हंगामा किया।

इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की और आसन के निकट आ गए।

भाजपा नेता मरांडी ने सदन में कहा, ‘‘झारखंड में कानून व्यवस्था चरमरा गई है...रांची में एक कोयला व्यापारी को गोली मार दी गई, फिर एक साधु समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई। रविवार को एनटीपीसी के एक अधिकारी की भी हत्या कर दी गई।’’

हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही अपराह्ल 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

सदन के दोबारा शुरू होने पर भाजपा विधायक सी.पी. सिंह ने फिर से राज्य में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार से जवाब मांगा।

महतो ने विपक्षी सदस्यों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग का आग्रह किया जिसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\