देश की खबरें | बिहार में भाजपा विधायक ने लालू प्रसाद के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां एक भाजपा विधायक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिन्हें कथित तौर पर लालू ने विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में राजग उम्मीदवार को हराने में मदद करने के बदले मंत्री पद देने की पेशकश की थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 26 नवंबर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां एक भाजपा विधायक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिन्हें कथित तौर पर लालू ने विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में राजग उम्मीदवार को हराने में मदद करने के बदले मंत्री पद देने की पेशकश की थी।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मंगलवार रात अपने ट्विटर अकाउंट से उस कथित फोन कॉल का विवरण साझा किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर विधायक ललन कुमार पासवान द्वारा दायर प्राथमिकी की प्रति के साथ यह जानकारी साझा की।

यह भी पढ़े | Lalu Yadav Phone Call: आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बढ़ीं मुश्किलें, वायरल ऑडियो मामले में पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज.

मोदी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक पीरपैंती से विधायक ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत सतर्कता पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

लालू फिलहाल चारा घोटाला के मामलों में रांची में अपनी सजा काट रहे हैं।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: शादियों में डीजे और बैंड-बाजा बजाने की मिली छुट, बस करना होगा ये काम.

लालू द्वारा यह कथित फोन मंगलवार को किया गया था और मोदी द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किये गए इसके ऑडियो क्लिप में वह पासवान से “कोरोना प्रभावित होने का उल्लेख कर अनुपस्थित रहने” की बात करते सुने जा सकते हैं।

विधायक द्वारा पार्टी अनुशासन में बंधे होने की बात कहे जाने पर प्रसाद ने कहा था, “हम यह सरकार गिराने जा रहे हैं….आपको बाद में मंत्री बनाया जाएगा।”

पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने भी यह खुलासा किया कि राजद सुप्रीमो ने उनके करीबी सहयोगियों को भी विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बात करने के लिये कई फोन किये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'

\