हरियाणा में बीजेपी विधायक सुभाष सुधा का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव
हरियाणा में रविवार को भाजपा के एक विधायक में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई. उनके सहयोगी ने यह जानकारी दी. कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर से विधायक सुभाष सुधा को कुछ दिनों से तेज बुखार था जिसके बाद उन्हें शनिवार को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया.
कुरुक्षेत्र: हरियाणा में रविवार को भाजपा के एक विधायक में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई. उनके सहयोगी ने यह जानकारी दी. कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर से विधायक सुभाष सुधा को कुछ दिनों से तेज बुखार था जिसके बाद उन्हें शनिवार को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया.
सुधा के निजी सहायक अरुण गुलाटी ने बताया कि रविवार को उनकी जांच रिपोर्ट में कोविड-19 की पुष्टि हुई. सुधा के परिवार के सदस्यों को पृथक-वास में भेज दिया गया है और विधायक के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने की कवायद चल रही है.
हरियाणा में कोरोना वायरस के कुल 13,829 मामले सामने आए हैं जिनमें से 223 लोगों की मौत हो चुकी है. कुरुक्षेत्र जिले में कुल 115 मामले सामेन आए हैं और कोई मौत नहीं हुई है.
संबंधित खबरें
Uttar Pradesh: CM सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस मुक्त हुई विधान परिषद, समाजवादी पार्टी ऐसा कार्य न करे कि विधानभवन मुक्त होना पड़े
West Bengal: टीएमसी ने जारी किया व्हिप, बजट सेशन के दौरान सिर्फ बंगाली में बोलें पार्षद
BMC में 44 साल बाद BJP की वापसी, रितु तावड़े बनीं मुंबई की पहली बीजेपी मेयर, संजय घाडी को मिली डिप्टी मेयर की कमान; VIDEO
Chinese Manjha Banned in Haryana: हरियाणा में चाइनीज मांझे पर लगा बैन, उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर होगी कानूनी कार्रवाई
\