एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुणे की भाजपा विधायक मुक्ता तिलक का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक मुक्ता तिलक का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल प्रशासन ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुणे की भाजपा विधायक मुक्ता तिलक का निधन

पुणे (महाराष्ट्र), 22 दिसंबर पुणे से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक मुक्ता तिलक का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल प्रशासन ने यह जानकारी दी।

वह 57 साल की थीं और पांच साल से कैंसर से जूझ रही थीं। वह कसबा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही थीं और पहली बार विधायक बनी थीं।

गैलेक्सी केयर हॉस्पीटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेष पुंताम्बेकर ने कहा, ‘‘पांच साल पहले पता चला था कि उन्हें कैंसर है। उन्हें दस दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने आज दिन में करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली।’’

वर्ष 2019 में विधायक बनने से पहले मुक्ता तिलक पुणे की महापौर थीं। वह स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक के पोते की पत्नी थीं।

एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि मुक्ता तिलक के परिवार में पति शैलेष तिलक, एक बेटी और एक बेटा हैं।

बीमार रहने के बावजूद मुक्ता तिलक इस साल मई और जून में क्रमश: राज्यसभा और महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनावों में वोट डालने के लिए पुणे से मुंबई गयी थीं। इस बात को लेकर राजनीतिक गलियारे में उनकी सराहना हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).