देश की खबरें | पुडुचेरी विधानसभा अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा विधायक ने नामांकन दाखिल किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी विधानसभा अध्यक्ष का 16 जून को होने जा रहे चुनाव के लिए भाजपा विधायक ई. सेलवम ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया।
पुडुचेरी, 14 जून पुडुचेरी विधानसभा अध्यक्ष का 16 जून को होने जा रहे चुनाव के लिए भाजपा विधायक ई. सेलवम ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया।
सेलवम ने विधानसभा सचिव आर मौनीसामी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। सेलवम मानवेली सीट से विधायक हैं।
सेलवम का नाम मुख्यमंत्री एन रंगासामी (एआईएनआरसी) ने प्रस्तुत किया था और ए नमसिवायम (भाजपा) ने इसका समर्थन किया था।
उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए सदन का प्रथम सत्र 16 जून को बुलाया है।
पुडुचेरी में एआईएनआरसी और भाजपा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल हैं।
विधानसभा सचिव ने घोषणा की थी कि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 जून दोपहर तक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)