देश की खबरें | यौन शोषण मामले में भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की जमानत मंजूर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड उच्च न्यायालय ने भाजपा की एक महिला नेता के यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक ढुल्लू महतो की जमानत शुक्रवार को मंजूर कर ली, जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।
रांची, 31 जुलाई झारखंड उच्च न्यायालय ने भाजपा की एक महिला नेता के यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक ढुल्लू महतो की जमानत शुक्रवार को मंजूर कर ली, जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।
महतो इस वर्ष 11 मई से धनबाद की जेल में बंद थे।
न्यायमूर्ति आर मुखोपाध्याय की पीठ ने भाजपा नेता महतो की जमानत मंजूर करने का फैसला शुक्रवार को सुनाया। इस मामले में न्यायालय ने अपना फैसला बहस के बाद सुरक्षित रखा था।
धनबाद की निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद महतो ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 826 नए मरीज पाए गए, 2 की मौत: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
महतो के वकील ने अदालत में कहा था कि उनके मुवक्किल को साजिश के तहत फंसाया गया है।
दूसरी तरफ, झारखंड सरकार ने कहा था कि विधायक के खिलाफ 34 से अधिक मामले दर्ज हैं। यौन शोषण के इस मामले को छोड़ कर अन्य सभी मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी थी।
धनबाद में जेल से रिहा होने के बाद महतो ने आरोप लगाया कि उन्हें सभी मामलों में राजनीतिक रंजिश के तहत फंसाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)