एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा विधायक ने दिलजीत दोसांझ का समर्थन करने के लिए नसीरुद्दीन शाह की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ काम करने को लेकर पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ का बचाव करने के लिए मंगलवार को दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह महाराष्ट्र के एक भाजपा विधायक के निशाने पर आ गए।

देश की खबरें | भाजपा विधायक ने दिलजीत दोसांझ का समर्थन करने के लिए नसीरुद्दीन शाह की आलोचना की

मुंबई, एक जुलाई फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ काम करने को लेकर पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ का बचाव करने के लिए मंगलवार को दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह महाराष्ट्र के एक भाजपा विधायक के निशाने पर आ गए।

शाह ने सोमवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में अपने विचार साझा किए थे, जिसे बाद में उन्होंने हटा दिया।

दक्षिण मुंबई में विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राम कदम ने शाह की टिप्पणी को हिंदू विरोधी करार दिया और सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की।

कदम ने कहा कि शाह ने करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

कदम ने शाह के उस पोस्ट का हवाला देते हुए कहा, "नसीरुद्दीन शाह कैलासा की तुलना पाकिस्तान से क्यों कर रहे हैं?"

शाह ने कहा था कि जो लोग 'पाकिस्तान जाओ' कहते हैं, उन्हें कैलासा चले जाना चाहिए।

कदम ने कहा, "क्या शाह पहलगाम आतंकी हमले को भूल गए हैं?"

उन्होंने कहा कि अभिनेता ने भारत के बहादुर सैनिकों का अपमान किया है। उन्होंने कहा, "यह सुर्खियों में बने रहने के लिए एक स्टंट है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).