देश की खबरें | यौन शोषण के आरोपी भाजपा विधायक की जमानत पर फैसला सुरक्षित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित यौन शोषण के मामले में भाजपा विधायक ढुलू महतो की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

रांची, छह जुलाई झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित यौन शोषण के मामले में भाजपा विधायक ढुलू महतो की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आर मुखोपाध्याय की पीठ ने महतो की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई पूरी कर ली। सभी पक्षों की दलील पूरी होने के बाद पीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

यह भी पढ़े | केरल: खाड़ी देश से लौटा शख्स क्वारंटाइन से बिना मास्क आया बाहर, टोकने पर हुआ हिंसक तो PPE कीट पहने स्वास्थ्यकर्मियों पकड़कर ले गए अस्पताल.

निचली अदालत में जमानत याचिका खारिज होने के बाद महतो ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। सुनवाई के दौरान महतो के वकील ने दलील दी कि इस मामले में घटना के तीन साल बाद महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिससे स्पष्ट है कि सोची समझी साजिश के तहत यह मामला दर्ज कराया गया है।

महतो के वकील ने दलील थी कि सरकार बदलते ही राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते महतो के खिलाफ लगातार कई मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के तेलंगाना में 1831 नए मरीज पाए जाने के साथ 11 की मौत: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दूसरी ओर, पीड़िता के वकील राजीव कुमार ने दलील दी कि बाघमारा क्षेत्र में महतो के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाता है।

कुमार ने आरोप लगाया कि अगर किसी ने ऐसा किया तो उन्हें धमकाया जाता है या फिर पैसे देकर चुप करा दिया जाता है।

उन्होंने दावा किया इस मामले में भी समझौते के लिए महिला को दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया था।

कुमार ने कहा कि महतो के खिलाफ 35 विभिन्न मामले चल रहे हैं, जिसमें से दो में उसे सजा मिली है। ऐसे में महतो को जमानत नहीं मिली चाहिए।

सरकार ने भी महतो की जमानत याचिका का विरोध किया। सभी पक्षों की दलील पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी