देश की खबरें | ग्वालियर में भाजपा का सदस्यता अभियान शनिवार से, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पार्टी में आने का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार से यहां तीन दिवसीय सदस्यता अभियान का आयोजन किया है। भाजपा का दावा है कि इस अभियान में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादाद में भाजपा में शामिल होंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ग्वालियर, 22 अगस्त मध्यप्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार से यहां तीन दिवसीय सदस्यता अभियान का आयोजन किया है। भाजपा का दावा है कि इस अभियान में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादाद में भाजपा में शामिल होंगे।

भाजपा ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तीन दिवसीय इस सदस्यता अभियान के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होगें।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह- न करें मास्क पर उड़ रही अफवाहों पर विश्‍वास.

भाजपा ने अपने बयान में दावा किया है कि ग्वालियर और चंबल इलाके के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादाद में भाजपा में शामिल होगें।

भाजपा के चारों नेता मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनावों की रणनीति बनाने के लिये पार्टी के जन प्रतिनिधियों और क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे। हालांकि चुनाव आयोग में फिलहाल चुनाव के तिथियां घोषित नहीं की है।इन 27 विधानसभा सीटों में से 16 सीटें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं।

यह भी पढ़े | माली में बम विस्फोट, चार सैनिक की मौत: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मार्च में कांग्रेस के 22 बागी विधायक त्यागपत्र देकर भाजपा के खेमे में शामिल हो गये थे। इनमें अधिकांश सिंधिया के समर्थक थे। इससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आकर गिर गयी थी।

ग्वालियर के सिंधिया राजघराने के वंशज ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार ग्वालियर आने पर शहर को उनके बैनरों और पोस्टरों से सजाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\