देश की खबरें | भाजपा ने धनखड़ से की मुलाकात, 107 नगरपालिकाओं में फिर से मतदान कराने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार रात पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से आग्रह किया कि वह राज्य निर्वाचन आयोग को केंद्रीय बलों की तैनाती में 107 नगर निकायों में नये सिरे से चुनाव कराने का आदेश देने के लिए हस्तक्षेप करें।

कोलकाता, 27 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार रात पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से आग्रह किया कि वह राज्य निर्वाचन आयोग को केंद्रीय बलों की तैनाती में 107 नगर निकायों में नये सिरे से चुनाव कराने का आदेश देने के लिए हस्तक्षेप करें।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने रविवार रात राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) से मुलाकात के बाद धनखड़ से यह अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी महासचिव अग्निमित्रा पॉल और शिशिर बाजोरिया भी शामिल थे।

पॉल ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम केंद्रीय बलों की तैनाती के साथ पुनर्मतदान की हमारी मांग पर राज्य निर्वाचन आयुक्त सौरव दास की प्रतिक्रिया से खुश नहीं हैं। इसलिए हम इस मुद्दे पर राज्यपाल के हस्तक्षेप के लिए राजभवन आए हैं। ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खतरे में है।’’

पार्टी ने एसईसी को लिखे अपने पत्र में कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ‘‘माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश के तहत स्वतंत्र और निष्पक्ष नगरपालिका चुनाव सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाने में विफल रहा है’’ जिसके परिणामस्वरूप सभी 107 नगरपालिकाओं में व्यापक धांधली हुई और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हुए।

पुलिस और एसईसी पर धांधली और हमलों को रोकने में अपनी भूमिका निभाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए, भाजपा ने 107 नगरपालिकाओं में रविवार को हुए चुनावों को "अमान्य" घोषित करने और केंद्रीय पुलिस बलों की सुरक्षा में फिर से मतदान कराने की मांग की।

भाजपा ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा कि वह अपने अनुरोध पर एसईसी की प्रतिक्रिया से संतुष्ट नहीं है। उसने कहा, ‘‘हमारे पास इस मामले में आपसे हस्तक्षेप का अनुरोध करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।’’

धनखड़ ने प्रतिनिधिमंडल के मिलने से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त को सोमवार को राजभवन में उनसे मुलाकात करने के लिए कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\