देश की खबरें | भाजपा ने 'भारत जोड़ो यात्रा' को बदनाम करने के लिए वीडियो में 'छेड़छाड़' की : कांग्रेस का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि "भारत जोड़ो यात्रा’’ के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में "छेड़छाड़" की गई है ताकि बेहद सफल इस यात्रा को बदनाम किया जा सके।
नयी दिल्ली, 25 नवंबर कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि "भारत जोड़ो यात्रा’’ के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में "छेड़छाड़" की गई है ताकि बेहद सफल इस यात्रा को बदनाम किया जा सके।
भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय द्वारा साझा किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि मध्य प्रदेश में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाए गए थे।
मालवीय ने यात्रा का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पैदल चलते हुए देखा जा सकता है और 21 सेकंड की क्लिप के अंत में कथित रूप से "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे की आवाज आती है।
मालवीय ने ट्वीट किया, "राहुल गांधी की भारत 'जोडो' यात्रा में शामिल होने के लिए ऋचा चड्ढा के सार्वजनिक आह्वान के बाद, खरगोन में 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' (वीडियो के अंत में सुनें) के नारे लगाए गए। कांग्रेस सांसद ने वीडियो पोस्ट किया और फिर गड़बड़ी सामने आने के बाद इसे हटा दिया। यह कांग्रेस की सच्चाई है...।’’
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के "डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट" द्वारा वीडियो में "छेड़छाड़" की गई ताकि "बेहद सफल" भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम किया जा सके।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "हम तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। हम इस तरह की रणनीति की खातिर तैयार हैं, और इसका परिणाम भुगतना होगा।"
रमेश ने एक अन्य ट्वीट में आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश सरकार ने छतरपुर जिले में हीरा खनन परियोजना से विस्थापित आदिवासी परिवारों को आज राहुल गांधी से मिलने से रोका और उन्हें "धमकी’’ दी।
उन्होंने कहा, "यह लोकतंत्र है -भाजपा की शैली का।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2022 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

