देश की खबरें | मालीवाल से बदसलूकी मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से कथित बदसलूकी के मामले में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया।
नई दिल्ली, 17 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से कथित बदसलूकी के मामले में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया।
महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा के नेतृत्व में चूड़ियां पहने हुए प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार द्वारा मालीवाल से कथित बदसलूकी के मामले में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।
मिश्रा ने कहा कि महिला मोर्चा केजरीवाल को उनके आधिकारिक आवास पर मालीवाल के साथ घटी घटना पर चुप्पी साधने के लिए चूड़ियां सौंपना चाहता था।
दिल्ली पुलिस ने मालीवाल से कथित अभद्रता के संबंध मे बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को आरोपी बनाया गया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाहा के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम द्वारा मालीवाल का बयान दर्ज करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस टीम बृहस्पतिवार को लगभग साढ़े चार घंटे तक मध्य दिल्ली में मालीवाल के आवास पर थी।
इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने शुक्रवार को कुमार को तलब किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)