देश की खबरें | भाजपा नीत केंद्र सरकार वक्फ संशोधन विधेयक वापस ले : टीवीके प्रमुख विजय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने लोकसभा द्वारा पारित वक्फ संशोधन विधेयक को ‘लोकतंत्र विरोधी’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को इसे वापस लेने की मांग की।

चेन्नई, तीन अप्रैल तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने लोकसभा द्वारा पारित वक्फ संशोधन विधेयक को ‘लोकतंत्र विरोधी’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को इसे वापस लेने की मांग की।

विजय ने कहा कि अगर यह मांग पूरी नहीं हुई, तो उनकी पार्टी ‘‘वक्फ अधिकारों के लिए मुसलमानों की कानूनी लड़ाई’’ में शामिल होगी।

विजय ने एक बयान में आरोप लगाया कि संसद के निचले सदन में पारित विधेयक ने ‘‘एक बार फिर संविधान की गरिमा और धर्मनिरपेक्ष भारतीय लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।’’

उन्होंने भाजपा सरकार की ‘‘मुस्लिम विरोधी राजनीति’’ की भी निंदा की।

विजय ने भाजपा पर ‘‘विभाजनकारी राजनीति’’ करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या यह विधेयक मुसलमानों पर ‘‘मनोवैज्ञानिक हमला’’ नहीं है।

उन्होंने विधेयक के समर्थन में भाजपा नीत केंद्र सरकार की दलीलों को खारिज कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान