देश की खबरें | भाजपा नीत केंद्र सरकार नौ सालों में सभी मोर्चों पर नाकाम रही: जदयू का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र ने लोगों को सपने दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया और यह सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम रही।
नयी दिल्ली, 27 मई जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र ने लोगों को सपने दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया और यह सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम रही।
जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने अपनी नौवीं वर्षगांठ मनाने में जुटी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि यह सरकार केवल ‘प्रचार’ के भरोसे चल रही है और जनता से किये गये अपने किसी भी वादे को पूर्ण रूप से पूरा करने में नाकाम रही है।
रंजन ने कहा, ‘‘लोग ठगा-सा महसूस कर रहे हैं। भाजपा को बताना चाहिए कि उसने अपने वादे के मुताबिक कितने किसानों की आय दोगुनी की है।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने का वादा किया था, लेकिन कच्चे तेल की कीमत घटने के बावजूद उनके दाम बढ़ ही गये हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि ‘अंबानी और अडाणी’ जैसे केवल बड़े कारोबारी ही इस सरकार में समृद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारी-भरकम रकम खर्च करने के बावजूद गंगा नदी को साफ करने का अभियान नाकाम हो गया ।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने नौ सालों के कार्यकाल में प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो का इस्तेमाल विपक्षी दलों को निशाना बनाने में किया, सांप्रदायिकता की भावना को भड़काया और लोगों को भ्रमित किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)