देश की खबरें | पंजाब के होशियारपुर में भाजपा नेता के वाहन पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के एक समूह द्वारा प्रदर्शन के दौरान यहां रविवार को भाजपा के एक नेता पर कथित तौर पर हमला किया गया।

होशियारपुर, 14 फरवरी कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के एक समूह द्वारा प्रदर्शन के दौरान यहां रविवार को भाजपा के एक नेता पर कथित तौर पर हमला किया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना होशियारपुर से 30 किलोमीटर दूर स्थित गढ़दीवाला शहर में हुई।

पुलिस ने कहा कि भाजपा के एक अन्य नेता जोगेश चोपड़ा की दुकान के बाहर लगभग सौ किसान प्रदर्शन कर रहे थे, जब जिला भाजपा अध्यक्ष (ग्रामीण) संजीव मिन्हास के वाहन पर हमला किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि उस समय मिन्हास दुकान में मौजूद थे।

नेता को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की।

उन्होंने मिन्हास के वाहन का शीशा भी तोड़ दिया।

मिन्हास को बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

मिन्हास ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे कांग्रेस का हाथ है।

पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रमिंदर सिंह ने कहा कि वह तथ्यों की जांच कर रहे हैं और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी