देश की खबरें | नड्डा पर हमले के खिलाफ दिल्ली में भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं विजय गोयल तथा सत्य नारायण जटिया ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पश्चिम बंगाल में हुए ''हमले'' के खिलाफ शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं विजय गोयल तथा सत्य नारायण जटिया ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पश्चिम बंगाल में हुए ''हमले'' के खिलाफ शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।

बंगाली मार्केट में हुए विरोध प्रदर्शन में ''लोक अभियान'' के कार्यकर्ता भी शामिल हुए, जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुलता जलाया।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी छोड़कर नेता एसपी और आम आदमी पार्टी में हो रहे हैं शामिल.

गोयल ने पत्रकारों से कहा, ''भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमला ममता सरकार की घबराहट का संकेत है। यह हमला लोकतंत्र पर हुआ है।''

पूर्व केन्द्रीय मंत्री गोयल ने आरोप लगाया कि बनर्जी ''झूठ'' बोल रही हैं कि हमलावर टीएमसी के कार्यकर्ता नहीं थे। उन्होंने घटना को लेकर अन्य राजनीतिक दलों की ''चुप्पी'' पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार का आदेश, राज्य कर्मचारी ऑफिस में जींस या टी-शर्ट पहनकर न आएं.

गोयल ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में अराजकता पैर पसार रही है। राज्य में बीते नौ महीनों में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं, जिनमें से 14 की जान चली गई है।

जटिया ने आरोप लगाया, ''भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जिस तरह हमला किया गया, उसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा षड़यंत्र रचे जाने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता।''

नड्डा बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर इलाके के सिराकोल में रैली को संबोधित करने गए थे, जहां उनके काफिले पर कथित रूप से टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now