देश की खबरें | भाजपा नेताओं, उपराज्यपाल के सलाहकार ने 1953 के आंदोलन में जान गंवाने वालों को दी पुष्पांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार फारुक खान ने रविवार को भाजपा नेताओं के साथ मिलकर यहां 1953 के प्रजा परिषद आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की।

जम्मू, 31 जनवरी जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार फारुक खान ने रविवार को भाजपा नेताओं के साथ मिलकर यहां 1953 के प्रजा परिषद आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की।

खान ने सभी से राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया में शामिल होने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़कर आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अनुरोध किया।

प्रजा परिषद का आंदोलन 1953 में जम्मू-कश्मीर में ‘एक विधान, एक निशान, एक प्रधान’ के नारे के साथ पूर्ववर्ती राज्य के देश में पूर्ण विलय को लेकर शुरू हुआ था। बाद में प्रजा परिषद का भाजपा में विलय हो गया था।

खान ने कहा, ‘‘जम्मू के लोगों का देश सेवा और देश की एकता के लिए बलिदान देने का इतिहास रहा है और प्रत्येक समुदाय को अपने शहीदों को नहीं भुलाना चाहिए। युवा पीढ़ी को बलिदान और मातृभूमि की सेवा की उनके साहस की कहानियां पता होनी चाहिए।’’

सलाहकार ने आंदोलन के दौरान साहस और सर्वोच्च बलिदान के लिए उन लोगों को सलाम किया और युवाओं से राष्ट्र के सम्मान के लिए उनके नक्शे कदम पर चलने की अपील की।

कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, शाम लाल शर्मा, कृष्ण लाल भगत और आर. एस. पठानिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\