देश की खबरें | 'मेरी माटी-मेरा देश' अभियान के लिए नेहरू, गांधी स्मारक से मिट्टी एकत्र करेंगे भाजपा नेता विजय गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय गोयल 'मेरी माटी-मेरा देश' अभियान के तहत दिल्ली में महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सहित महान शख्सियतों के स्मारकों से मिट्टी एकत्र करेंगे।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय गोयल 'मेरी माटी-मेरा देश' अभियान के तहत दिल्ली में महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सहित महान शख्सियतों के स्मारकों से मिट्टी एकत्र करेंगे।

गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष और भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष गोयल ने कहा कि इसमें कोई राजनीति नहीं है।

गोयल ने कहा, ''यहां तक की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी नए संसद भवन में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को श्रद्धांजलि दी है। हम भारत को शक्तिशाली और जीवंत राष्ट्र बनाने के लिए सभी की एकता के उनके (प्रधानमंत्री मोदी के) संदेश को आगे बढ़ा रहे हैं।''

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि 23 सितंबर को राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक स्थल से मिट्टी इकट्ठा कर अभियान की शुरुआत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, चौधरी चरण सिंह, चंद्रशेखर, अटल बिहारी वाजपेयी और समाजवादी नेता जगजीवन राम सहित अन्य महान शख्सियतों के स्मारक स्थलों से भी मिट्टी इकट्ठा की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद जवानों के सम्मान में जुलाई में 'मेरी माटी-मेरा देश' अभियान की घोषणा की थी।

अभियान के अंतर्गत, दिल्ली में एक 'अमृत कलश यात्रा' आयोजित की जाएगी, जिसमें देश के अलग-अलग कोनों से जमा की गई मिट्टी को 7,500 कलश में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के समीप लाया जाएगा और 'अमृत वाटिका' का निर्माण किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान