देश की खबरें | भाजपा नेता सिरिया परवीन तृणमूल कांग्रेस में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और संदेशखालि आंदोलन की में जाना माना चेहरा रहीं सिरिया परवीन बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं।

कोलकाता, 23 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और संदेशखालि आंदोलन की में जाना माना चेहरा रहीं सिरिया परवीन बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं।

उन्होंने कहा कि उनका भाजपा से मोहभंग हो गया क्योंकि उसके भीतर घुटन महसूस हो रही थी।

पूर्व में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा के बशीरहाट मंडल की सचिव के रूप में कार्यरत परवीन के तृणमूल में शामिल होने की घोषणा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में की गई जिसमें राज्य मंत्री शशि पांजा और तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य ममता बाला ठाकुर ने भाग लिया।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए परवीन ने भाजपा पर संदेशखालि की स्थिति के बारे में झूठ गढ़ने का आरोप लगाते हुए अपनी निराशा व्यक्त की।

परवीन ने दावा किया कि पार्टी (भाजपा) वास्तविक शिकायतों को दूर करने के बजाय अपने लाभ के लिए मुद्दों का राजनीतिकरण करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करती है।

भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, "हर कोई जानता है कि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं द्वारा संदेशखालि की महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया। परवीन के फैसले से तथ्य नहीं बदलेंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\