देश की खबरें | हरियाणा में भाजपा नेता ने उगाही की कोशिश को लेकर शिकायत की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के एक नेता ने आरोप लगाया है कि जालसाजों ने उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ की और उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश में उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी।
गुरुग्राम, 20 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के एक नेता ने आरोप लगाया है कि जालसाजों ने उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ की और उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश में उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी।
भाजपा की हरियाणा इकाई की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कमल यादव ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि बृहस्पतिवार को उन्हें एक अज्ञात महिला का व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल आया।
यादव ने आरोप लगाया कि फोन कटने के बाद उन्हें महिला के मैसेज और कॉल आने लगे। यादव ने आरोप लगाया कि महिला ने उनकी वीडियो बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया था और उसमें अश्लील क्लिप जोड़ दी थी, जिसे उसने सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी।
भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘कॉलर मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रही है। वह फिरौती भी चाहती है।’’
यादव की शिकायत के आधार पर, साइबर अपराध पुलिस थाना (पूर्व), सेक्टर 43 में अज्ञात कॉलर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 506, और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67-ए के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘हमने फोन करने वाले के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)