देश की खबरें | भाजपा नेता सी.टी. रवि ने उनकी पार्टी के नेताओं को कांग्रेस में शामिल करने पर कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा अन्य दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल किये जाने पर विचार करने की अटकलों के बीच भाजपा नेता सी.टी. रवि ने राज्य में सत्तारूढ़ दल को कड़ी जवाबी कार्रवाई की शनिवार को चेतावनी दी।

बेंगलुरु, 19 अगस्त लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा अन्य दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल किये जाने पर विचार करने की अटकलों के बीच भाजपा नेता सी.टी. रवि ने राज्य में सत्तारूढ़ दल को कड़ी जवाबी कार्रवाई की शनिवार को चेतावनी दी।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव ने कांग्रेस को अच्छा प्रशासन देने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी क्योंकि उसके पास विधानसभा में पूर्ण बहुमत है।

रवि ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस के लोगों से कहना चाहता हूं कि आपने चुनाव जीता, आपको 135 सीट मिली, निर्दलीय विधायक भी आपकी सरकार का समर्थन कर रहे हैं, इसलिए अच्छा प्रशासन देने पर ध्यान केंद्रित करें। अगर इसे छोड़कर आप बहुत कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं, तो हम जानते हैं कि ‘ऑपरेशन हस्त’ कैसे करना है।

कांग्रेस का चुनाव चिह्न ‘हाथ’ है।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा नेता ने दावा किया कि कांग्रेस को संख्या बल के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके पास स्पष्ट बहुमत है और इसके बावजूद अगर कांग्रेस ने ‘‘बहुत अधिक खेल करने की कोशिश की, तो स्थिति खराब हो जाएगी।’’

उन्होंने राज्य में सत्तारूढ़ दल को खुद को ऐसी स्थिति में नहीं लाने की सलाह दी।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि विपक्ष के कुछ नेता और मौजूदा विधायक (विशेषकर भाजपा विधायक), जिन्होंने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी और जिनके कारण तत्कालीन कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार गिर गई थी, वे लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी (कांग्रेस) में फिर से शामिल हो सकते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बुधवार को आये उस बयान से अटकलों को बल मिला कि कई राजनीतिक कार्यकर्ता पार्टी में शामिल होने के इच्छुक हैं, और पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए तथा लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के मद्देनजर निर्णय लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\