विदेश की खबरें | भाजपा नेता चौथाईवाले ने नेपाल के विदेश और वित्त मंत्रियों से भेंट की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के विदेश विभाग के प्रमुख विजय चौथाईवाले ने शुक्रवार को नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली और वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल से भेंट कर भारत-नेपाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

काठमांडू, 11 दिसंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के विदेश विभाग के प्रमुख विजय चौथाईवाले ने शुक्रवार को नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली और वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल से भेंट कर भारत-नेपाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

चौथाईवाले ने सिंहदरबार सचिवालय में विदेश मंत्रालय के कार्यालय में ग्यावाली से भेंट की। बैठक के बाद ग्यावाली ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे भाजपा के विदेश विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमने नेपाल-भारत संबंधों के विस्तृत पहलुओं पर चर्चा की।’’

यह भी पढ़े | गुटेरेस ने मानव अधिकार दिवस पर कोविड से लड़ने में एकजुटता का किया आह्वान.

चौथाईवाले नेपाल में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बिष्णु पौडेल के न्योते पर नेपाल यात्रा पर आए हैं। चौथाईवाले ने वित्तमंत्री पौडेल से भी भेंट की।

चौथाईवाले ने ट्वीट किया, ‘‘नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और देश के वित्त मंत्री श्री बिष्णु पौडेल जी के साथ सुखद बैठक की।’’

यह भी पढ़े | Pakistan: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लखवी को Imran Govt देगी हर महीने खर्च के लिए डेढ लाख रुपये, UNSC की मंजूरी.

भाजपा नेता ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली से काठमांडू स्थित उनके सरकारी आवास बालुवतार में भेंट की थी।

चौथाईवाले ऐसे समय में नेपाल की यात्रा कर रहे हैं जब वहां सत्तारूढ़ दल के दो धड़ों (ओली और पुष्प कमल दहल प्रचंड के धड़े) में सत्ता को लेकर खींचतान चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू