देश की खबरें | भाजपा नेता बारला ने ममता के साथ साझा किया मंच, टीएमसी में शामिल होने की अटकलें तेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के नेता जॉन बारला ने बृहस्पतिवार को अलीपुरद्वार जिले में एक जन वितरण कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ मंच साझा किया।

अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल), 23 जनवरी पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के नेता जॉन बारला ने बृहस्पतिवार को अलीपुरद्वार जिले में एक जन वितरण कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ मंच साझा किया।

इससे उनके पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं।

बारला (49) ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार ने कालचीनी में कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया था।

बार्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री मैडम ने मुझे बुलाया था। इसलिए, मैं इस कार्यक्रम में आया हूं। अगर वह मुझे आशीर्वाद देती हैं, तो मैं उनके साथ काम करूंगा।’’

बारला ने कहा, ‘‘मैं (भाजपा में) काम करने में असमर्थ था। मैं स्वतंत्र रूप से काम करना चाहता था, लेकिन नहीं कर सका। मुख्यमंत्री कोलकाता से आई हैं और दो या तीन दिन से यहां रह रही हैं। इस क्षेत्र के विकास के लिए उनके पास कुछ योजनाएं होनी चाहिए। उन्होंने बहुत कुछ किया है।’’

बारला ने तृणमूल में शामिल होने के सवाल पर कहा,‘‘यह भविष्य बताएगा। मैं चर्चा करूंगा और इस पर निर्णय लूंगा।’’

इस घटनाक्रम पर भाजपा के राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘बारला अभी भी भाजपा के साथ हैं। लेकिन मुझे लगता है कि वह कोई कारक नहीं हैं। पिछले लोकसभा चुनाव (2024) के दौरान उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया था, लेकिन हमने अलीपुरद्वार सीट जीती थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TATA IPL Deepfake 2026: आईपीएल के दौरान 1200 से ज्यादा डोमेन पर अवैध सट्टेबाजी का प्रचार, डीपफेक तकनीक से लोगों को बनाया जा रहा निशाना

LPG-PNG Crisis: एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट, 58,500 से ज्यादा पीएनजी उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए कनेक्शन

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड