देश की खबरें | ओडिशा में भाजपा नेता और सहयोगी की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कटक जिले में भाजपा के एक नेता और उनके सहयोगी की अपराधियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, तीन जनवरी ओडिशा के कटक जिले में भाजपा के एक नेता और उनके सहयोगी की अपराधियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भाजपा के सालीपुर प्रभारी और महांगा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख कुलमणि बराल तथा उनके सहयोगी दिब्य सिंह बराल को अपराधियों ने उस समय मार डाला, जब वे शनिवार रात को अपने गांव नृतांग लौट रहे थे।

कुलमणि की शनिवार रात को महांगा सरकारी अस्पताल में मौत हो गयी, वहीं उनकी सहयोगी की रविवार तड़के कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मृत्यु हो गयी।

महांगा थाना प्रभारी रंजन कुमार परीदा ने बताया कि कुलमणि के बेटे रमाकांत बराल ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसके बाद एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। शिकायत में 12 लोगों को नामजद किया गया है।

रमाकांत ने कहा, ‘‘मैंने राजनीतिक रंजिश की वजह से मेरे पिता की हत्या करने के मामले में 12 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना इलाके में पीएमएवाई योजना में व्यापक भ्रष्टाचार का खुलासा किये जाने का नतीजा है।’’

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि ओडिशा के कानून मंत्री प्रताप जेना के इशारे पर हमले को अंजाम दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर